सोलन : योगेश शर्मा -शहर के चंबाघाट में बीती देर रात एक रेहड़ी आग का शिकार हुई है । किसने इस रेहड़ी को आग लगाई है और किन कारणों से यह हादसा पेश आया है , इसकी जांच पुलिस कर रही है।
जानकारी के अनुसार शहर के चंबाघाट में करीब 11:30 बजे रात को एक सब्जी की रेहड़ी पर अचानक आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया । वही आग लगने से करीब 50,000 का नुकसान हो गया है। पुलिस ने इस मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। रेहड़ी के मालिक यशपाल शर्मा ने बताया कि करीब 11:30 बजे उनकी रेहड़ी में आग लगी थी इसकी सूचना पुलिस को दी है। जिसमे अब पुलिस जांच कर रही हैं। उन्होंने अंदेशा जताया है कि किसी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह रेहड़ी उनके पिता की है जो यहां पर पिछले काफी समय से सब्जी की रेहड़ी लगा रहे हैं और नगर निगम से उन्हें लाइसेंस भी दिया गया है।
पुलिस कर रही है जांच
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर के चंबाघाट में एक रेहड़ी को आग लगने का हादसा पेश आया है । किन कारणों से यह आग लगी है इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।
