सचिन शर्मा, मनाली: मनाली के पतलीकुहल में बुधवार देर रात आगज़नी की घटना सामने आई हैं। इस आगज़नी की घटना में एक दुकान और आंगनबाड़ी स्कूल जलकर राख हुआ हैं।
अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर क़ाबू पाया। आगज़नी की इस घटना से लाखों रुपए का नुक़सान हुआ हैं। आग किस कारण से लगी इसका पता नहीं चल सका हैं।
