सोलन : योगेश शर्मा-रविवार देर रात करीब 10:30 बजे कालका शिमला एनएच -5 पर शमलेच के नजदीक एक रेत से भरा ट्रक सड़क के बीचो बीच पलट गया । हालांकि इस हादसे में कोई भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक को वनवे कर दिया गया है।
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि देर रात शहर के शमलेच में एक रेत से भरा ट्रक पलटने का मामला सामने आया है। जिसकी वजह से ट्रैफिक अवरुद्ध हो रहा था । ऐसे में इसको लेकर ट्रैफिक वन वे किया गया है। उन्होंने बताया इस हादसे में किसी भी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
