राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-जिला भाजपा कांगड़ा द्वारा आज स्थानीय समुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित संविधान गौरव अभियान का शुभारंभ किया गया। भारत के संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा द्वारा देश भर में इस अभियान को शुरू किया गया है।भाजपा द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में प्रदेश सचिव भाजपा सुमित शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की ओर जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा ने अध्यक्षता की।
सुमित ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष संपूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा देश भर में संविधान गौरव अभियान आयोजित कर रही है.जिसके तहत राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश का एक राष्ट्र ग्रंथ है और इसके जनक डॉ भीमराव अम्बेडकर राष्ट्र पथप्रहरी है।उन्होंने कहा कि 251 पंन्नों का संविधान देश के प्रत्येक नागरिक क़ो समग्रता और एकीकृत राष्ट्र कि कल्पना क़ो साकार करने अपना योगदान दे रहा है।सुमीत ने कहा कांग्रेस ने संविधान में अनचाहे और निजी हितकर संशोधन क़र अग्रणी राष्ट्र क़ो सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक न्याय से वंचित करने का काम निरंतर अपने शासन में किया है।उन्होंने कहा कि चाहे अटल बिहारी वाजपेई की सरकार हो या फिर नरेंद्र मोदी की भाजपा की सरकारों ने सदैव संविधान की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए हैं।
राहुल गांधी के भाजपा पर संविधान का अपमान करने के आरोपों पर पलटवार
सुमित शर्मा ने राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर संविधान का अपमान करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही संविधान का अपमान किया और कांग्रेस के शासन में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भी लगातार अपमानित किया जाता रहा है।उन्होंने कहा कि दूसरी ओर मोदी सरकार ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में उनकी 125वीं जन्मशताब्दी के अवसर पर पंच तीर्थ का निर्माण किया वहीं 1990 में उनके देहवसान के 34 वर्ष बाद भाजपा समर्पित सरकार ने भारत रत्न से सुशोभित किया गया।सुमीत ने बताया कि इस गौरव अभियान के दौरान तथ्यों के साथ कांग्रेस के कारनामों को जनता के बीच लाया जाएगा।
