नाहन/देवेन्द्र कुमार: नाहन शहर में आज जिला एवं सत्र न्यायालय से जुड़े अधिवक्ताओ बीजेपी उम्मीदवार डॉ राजीव बिंदल के समर्थन में प्रचार करने उतरे। एक दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने शहर में बीजेपी उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगा। मीडिया से बातचीत करते हुए अधिवक्ताओं ने बताया कि शहर में बीते 5 सालों के कार्यकाल में कई विकासात्मक कार्य हुए हैं। जिसके आधार पर अधिवक्ता विधायक राजीव बिंदल के लिए समर्थन मांग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विधायक राजीव बिंदल के प्रयासों के चलते शहर में जहां सालों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान हुआ है। वहीं शहर में कई नए पार्किंग स्थल व पार्कों का भी निर्माण किया गया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि आज से पहले इस तरह के प्रयास नाहन शहर में किसी भी प्रतिनिधि द्वारा नहीं किए गए हैं लिहाजा वह लोगों के बीच जाकर विधायक डॉ राजीव बिंदल के लिए समर्थन मांग रहे है।
