राकेश, ऊना: प्रदेश में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के बीच में लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। भाजपा बार-बार कांग्रेस पर नीति और नेता ना होने को लेकर प्रहार कर रहा है। तो वहीं कांग्रेस भी भाजपा को महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर घेर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में जीत के बाद कांग्रेस मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगी। पार्टी में मुख्यमंत्री के चेहरे के प्रश्न पर कांग्रेस जीत के बाद ही चुने हुए विधायकों में से मुख्यमंत्री चेहरा चुनने का दावा कर रही है ।
कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा ने कहा है कि पार्टी का फ़ोकस अभी प्रदेश में विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करने पर है, उसके बाद चुने गए विधायकों में से ही कांग्रेस का मुख्यमंत्री का चेहरा भी तय कर देगी।
सतपाल रायजादा ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी को एक बड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने ओ पी एस के मामले पर मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा में चुनाव लड़े जाने वाले बयान पर तंज भी कसा है।
