नाहन : देवेंद्र कुमार – हिमाचल सरकार में उद्योग मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को नेतृत्वहीन बताया है। 3 दिवसीय शर्मा जिला के दौरे पर पहुंचे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी नेतृत्वहीन पार्टी है भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा को नेतृत्व नही है। प्रदेश की जनता ने जयराम ठाकुर के नेतृत्व को ठुकराया है साथ ही भाजपा को नगर निगम चुनाव के बीच अपने अध्यक्ष को भी बदलना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपनी सरकार के समय मे उपचुनाव में चारों सीटें हारनी पड़ी उसके बाद विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा और अब शिमला नगर निगम चुनाव में भी भाजपा की हार हुई है।
भाजपा ने इन्वेस्टर मीट पर खर्चे करोड़ों रुपए
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पूर्व सीएम जयराम ठाकुर अपने विधानसभा क्षेत्र में अध्यापकों के रिक्त पदों को लेकर बयान दे रहे हैं ।जबकि उन्हें अपनी सरकार समय मे हिमाचल की चिंता होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में जयराम सरकार का पूरा ध्यान पूर्व सीएम जयराम ठाकुर की विधानसभा सराज व धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र पर था। उद्योग मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है और अधिक से अधिक अधिक उद्योग हिमाचल प्रदेश में आए इस पर लगातार काम किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में इन्वेस्टमेंट मीट पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए जिसके लिए रोड शो भी गए मगर उसके बावजूद भी औद्योगिक निवेश नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल के कई औद्योगिक क्षेत्रों में लैंड एक्विजिशन का प्रोसेस शुरू किया है क्योंकि हिमाचल में सबसे ज्यादा मुश्किलें उद्योग पतियों को जमीनों को लेकर पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार लैंड बैंक बनाया जा रहा है, ताकि कोई भी उद्योगपति हिमाचल में आए तो उसको तुरंत जमीन उपलब्ध करवाई जाए।
