मंडी:धर्मवीर(TSN)-पूर्व सीएम व नेता प्रतिप्रक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल आने से भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटें एक बार फिर से अपनी झोली में डालेगी।यह दावा उन्होेंने मंडी के पड्डल मैदान में 24 मई को प्रस्तावित पीएम मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए किया।
नेता प्रतिप्रक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि 24 को हिमाचल में पीएम मोदी की दो रैलियां होने वाली है।एक रैली नाहन में सुबह व दोपहर को छोटी काशी मंडी में होगी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।वहीं उन्होेंने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा प्रत्याशी के उपर टिप्पणी करने के बजाय मुद्दों के उपर बात करनी चाहिए और मुददो के उपर ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होने कहा कि विक्रमादित्य सिंह कई बार व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए सीमाओं को लांघ देते है,जिसका राजनीति में कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।
