By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस झूठ के सहारे लोकसभा में जीत का सपना देख रही : अनुराग ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस झूठ के सहारे लोकसभा में जीत का सपना देख रही : अनुराग ठाकुर
himachalpolitical

कांग्रेस झूठ के सहारे लोकसभा में जीत का सपना देख रही : अनुराग ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/19 at 7:52 PM
Share

नगरोटा:राशपाल सिंह ( TSN)केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हार के डर से कांग्रेस झूठे दावों और फेक वीडियो का सहारा लेकर चुनाव जीतने के सपने देख रही है। कांग्रेस ग्राउंड से पूरी तरह कट चुकी है और इनके पास वास्तविक मुद्दों की कमी है। इनके चेहरे भी फेक हैं, जो फेक न्यूज फैलाते हैं। यह कांग्रेस की स्तरविहीन राजनीति की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है और जनता ने तीसरी बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने जा रहा है।

प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जम कर बरसे अनुराग

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत देहरा विधानसभा के गांव गुलेर व हरिपुर में रविवार को चुनाव प्रचार करने आए अनुराग ठाकुर ने कहा कांग्रेस वाले आज झूठ फैला रहे हैं कि भाजपा आएगी तो आरक्षण और संविधान खत्म कर देगी। लेकिन देश की जनता जानती है कि आपातकाल किसने लगाया था। देश के संविधान को 62 बार किसने बदला था। एसटी, एससी और ओबीसी का हक छीनकर मुसलमानों को किसने दिया। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सांप्रदायिक राजनीति करते हैं। भारतीय लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि सड़क से लेकर संसद तक नेता जो मन में आता है वह बोलते हैं और फिर बाद में मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हैं। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में विदेशी ताकतों का हाथ स्पष्ट तौर पर दिखता है। हद तो तब हो गई, जब उनकी काली नजर आपकी संपत्ति जिस पर आपकी संतान का हक है, उस पर पड़ गई। महिलाओं की ओर संबोधित करते हुए अनुराग ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह आपके मंगलसूत्र को भी छीन लेगी। उन्होंने कहा कि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मोदी की गारंटी है। उन्होने प्रदेश की सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा कि जिन गारंटियों के सहारे कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में आई वह एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई। यही बजह है कि डेढ़ साल के कार्यकाल में ही कांग्रेस सरकार के नौ विधायक साथ छोड़ गए जो प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है।

TAGGED: Nagrota Union minister and BJP MP anurag thakur
Chandrika May 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नेता प्रतिपक्ष ने पीएम की प्रस्तावित रैली की तैयारियों का लिया जायजा
Next Article कंगना रनौत बोली..विक्रमादित्य सिंह के परिवार ने स्कूटरों पर बेचे थे सेब, आज खुद है जमानत पर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?