By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी के बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का बड़ा बयान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी के बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का बड़ा बयान
himachalpolitical

मंडी के बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का बड़ा बयान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/04/18 at 5:42 PM
Share

मंडी :धर्मवीर – अगर बल्ह में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण संभव नहीं है, तो हवाई अड्डा प्रदेश के अन्य जगहों में भी इसका निर्माण संभव नहीं है। यह दावा पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी दौरे के दौरान नेरचौक में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में किया है।

बल्ह में नहीं बन सकता है हवाई अड्डा तो, प्रदेश के अन्य जगहों में नहीं है संभव

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से एयरपोर्ट की आवश्यकता है और पूर्व भाजपा के कार्यकाल में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जिला के बल्ह में कवायद शुरू की गई थी। इसके लिए एक हजार करोड की राशि की स्वीकृति भी हुई है। एयरपोर्ट के लिए सभी आवश्यक सर्वे भी पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान करवाए जा चुके हैं। अब एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर भूमि का अधिग्रहण किया जाना शेष बचा हुआ है। वही अभी तक इन सभी कार्यों को लेकर 10 करोड़ का खर्चा हो गया है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बल्ह के निर्माण की ओर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट निर्माण को लेकर कुछ लोगों द्वारा इसे किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार किसी और स्थान पर भी एयरपोर्ट बनाना चाहती है तो वहां पर अलग से एयरपोर्ट निर्माण किया जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में पर्यटक काफी बड़ी तादाद में आते हैं और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करना होगा। प्रदेश में अभी तक बड़ा हवाई जहाज लैंड नहीं हो पाता है। इसलिए प्रदेश में एक बड़ा हवाई अड्डा होना बहुत अधिक जरूरी है। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के नेताओं से भी अपील की है कि वे भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बल्ह के निर्माण को लेकर अपनी सहभागिता निभाएं।

TAGGED: Mandi Leader of Opposition Jairam Thakur's big statement
Chandrika April 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आग लगने से पीज में दो मंजिला मकान जला…. 45 लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान
Next Article शिमला नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने ठगी प्रदेश की जनता, निगम चुनावों में देगी जवाब:मार्केंडेय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Ago

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार,विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Ago

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर नहीं पड़ेगा 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

Ago

3 से 5 जुलाई तक संस्कृति सदन में होगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?