संजु चौधरी, शिमला:शिमला नगर निगम चुनावों के लिए मंगलवार का नामांकन का आखरी दिन हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवार नामांकन भरने के लिए दल बल के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंच रहे हैं। मंगलवार को शिमला ग्रामीण से भाजपा उम्मीदवार नामांकन भरने पहुंचे। इस दौरान भाजपा प्रभारी पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज अपने आप को ठगा महसूस कर रही हैं। जिस तरह से विधानसभा चुनावों में 10 गारंटियां लेकर आई थी और वह पूरी नहीं हुई हैं। ओ.पी.एस, बिजली-पानी का वादा इस सरकार ने किया था लेकिन वह पूरा नहीं हुआ हैं और अब निगम चुनावों के दौरान ओपीएस ओर डीए देने की घोषणा कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि अब नगर निगम में अभी 10 गरंटियां लेकर आ रही हैं, लेकिन शिमला की जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली हैं। कांग्रेस के झूठे वादों का अब शिमला की जनता बदला लेगी। शिमला सहित प्रदेश की जनता को कांग्रेस ने ठगा हैं और शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से बौखला गई हैं। कांग्रेस हार मान चुकी हैं और चुनाव आचार संहिता के बीच टीसीपी के नियम बदले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बताएं कि इस समय यह नियम किस आधार पर बदलें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बौखला गई है और अब कांग्रेस को उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं और। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी और फिर से नगर निगम में शिमला का ही मेयर और डिप्टी मेयर बनेगा ।
