संजु चौधरी, शिमला: गुरुवार को कांग्रेस सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक राज्य सचिवालय में आयोजित हुई। इस बैठक में सरकार के पहले बजट सत्र को 14 मार्च से करवाने की तिथि प्रस्तावित की गई हैं। वही बजट सत्र का ऐलान होते ही विपक्ष भी सरकार पर हमलावर होता नजर आ रहा हैं।
बजट सत्र का ऐलान होते ही नेता विपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है उन्होंने प्रदेश की सुख सरकार पर हर कार्य में लेटलतीफी करने का आरोप लगाया हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा की सुक्खू सरकार हर जगह लेट लतीफ़ हैं। सत्र भी 14 मार्च से रखा हैं, जो कि काफी देरी से हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास सदन में उठाने के लिए बहुत बड़े मुद्दे हैं,जिनका सरकार को जबाब देना होगा।
