By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सातवें चरण के मतदान से पहले शिमला में जुटे इंडिया गठबंधन के नेता..BJP को घेरा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सातवें चरण के मतदान से पहले शिमला में जुटे इंडिया गठबंधन के नेता..BJP को घेरा
himachalpolitical

सातवें चरण के मतदान से पहले शिमला में जुटे इंडिया गठबंधन के नेता..BJP को घेरा

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/05/14 at 3:53 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में मतदान होना है. इससे पहले शिमला में इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ एक मंच पर जुटे.साझा प्रेस वार्ता के जरिए इंडिया एलाइंस ने गठबंधन की एकता का संदेश देने की कोशिश की.साथ ही देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए विभिन्न दलों के एक साथ आने की भी बात कही. इस दौरान कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर CPI(M) से पूर्व विधायक राकेश सिंघा, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर साझा प्रेस वार्ता में शामिल हुए.

संविधान बचाने के लिए लोकतांत्रिक पार्टियों ने किया गठबंधन :रोहित ठाकुर

सुक्खू सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए आज सभी लोकतांत्रिक राजनीतिक दलों ने गठबंधन किया है.उन्होंने कहा कि देश में चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं और शुरूआती रुझान यह बता रहे हैं कि इन चुनाव में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन अच्छा है.रोहित ठाकुर ने कहा कि 2024 का चुनाव पिछले चुनाव के मुकाबले भिन्न होगा.इस दौरान रोहित ठाकुर ने भाजपा पर ह*मला बोला.उन्होंने कहा की भाजपा ने साल 2014 और 2019 में की गई घोषणाओं को पूरा नहीं किया.इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हिमाचल प्रदेश में सरकार गिराने का आरोप लगाया.रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल भाजपा ने ऑपरेशन लोटस के तहत सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जिसका जवाब जनता उनको देगी यह चुनाव धनबल और जनबल के बीच हो रहा है जिसमें जनबल जीतेगा.

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल-राकेश सिंघा

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया मार्क्सवादी के पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि आजादी के बाद जितनी भी चुनाव देश में हुए हैं उनमें से यह चुनाव असाधारण है.उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारी भाजपा डेमोक्रेसी का अतिक्रमण करना चाहती थी और ED के जरिए काम किया.आम आदमी पार्टी के समर्थन में बोलते हुए राकेश ने कहा कि भाजपा ने कोशिश की लेकिन कोर्ट ने केजरीवाल को रिलीज़ कर दिया.इस दौरान राकेश सिंघा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए.उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इंडिया गठबंधन की शिकायतों का संज्ञान नहीं ले रहा है.राकेश सिंघा ने कहा की लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में CPIM कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन करेगी.

पूर्व में दी गई मोदी गारंटीयों का क्या हुआ?सुरजीत ठाकुर

वहीं इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने भी इंडिया एलाइंस का समर्थन किया.इस दौरान सुरजीत ठाकुर ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो वादे भाजपा ने किए थे उनका क्या हुआ.भाजपा के लोग पहले इस बात का जवाब दें .इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तंज कसा कि भाजपा जुमला पार्टी बन गई है.सुरजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बताएं की पूर्व में दी गई मोदी गारंटीयों का क्या हुआ.उन्होंने कहा कि न तो बुलेट ट्रेन चली, न दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार मिले और न ही स्मार्ट सिटी बनी.

TAGGED: Shimla india alliance leaders joint press conference
Chandrika May 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article BJP प्रत्याशी कंगना रनौत ने भरा नामांकन.. इससे पहले मंडी शहर में निकाला मेगा रोड़ शो
Next Article मतदान के लिए प्रेरित करने के मकसद से शिमला से टशीगंग के लिए साइकिल अभियान रवाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?