संजीव महाजन,नूरपुर(TSN ): पिछले पांच दिनों से अपनी मांगों को लेकर जिला परिषद खंड विकास नूरपुर के कर्मचारी ब्लॉक कार्यालय नूरपुर के बाहर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इन सब कर्मचारियों की सरकार से एक ही मांग है कि हमारा किसी भी विभाग में विलय किया जाए वो चाहे पंचायती विभाग हो चाहे ग्रामीण विभाग हो।
कनिष्ठ अभियंता नीलम कुमारी ने बताया की हम रैली में गए थे,लेकिन हमें वहां से निराश होकर लौटना पड़ा हैं। हमारी सरकार से मांग हैं की हमें विभाग में विलय किया जाए जितनी जल्दी हो सकें हमारा विभाग में विलय किया जाए। उन्होंने कहा की ज़ब तक हमारा विभाग में विलय नहीं होता उस समय तक हमारी कलम छोड़ो हड़ताल चलती रहेगी। हमारी राज्य स्तरीय कार्यकारिणी सदस्यों ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ठाकुर मुलाकात की पर कोई ऐसा निर्णय नहीं हो पाया जिससे हम लोगों के हित में कोई भविष्य में लाभ हो सकता हो।
पंचायत सचिव किरण बाला ने कहा कि हम सब पिछले पांच दिनों से कलम छोड़ो हड़ताल पर बैठे हैं। हमारी काफी समय से एक ही मांग है कि हमें किसी विभाग में विलय किया जाए। हम सरकार से गुजारिश करते हैं कि हमारी इस मांग को जल्द पूरा किया जाए।
