राकेश,ऊना: जिला ऊना के हरोली विधानसभा के पोलियो बीत के जंगलों में घूम रहे एक तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा हैं। यह तेंदुआ बीमार होने के चलते जंगल में बैठा हुआ था। वन विभाग की टीम ने उसे बेहोश करके वेटरनरी हॉस्पिटल ऊना लाय यहां पर जांच के दौरान पाया गया कि तेंदुआ बीमार है जिस कारण वह चल फिरने में असमर्थ दिखाई दे रहा था। विभाग की ओर से तेंदुए का हॉस्पिटल में इलाज किया गया और उसकी हालत में सुधार आने के बाद उसको गोपालपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया हैं।
वन विभाग के अधिकारी सुशील कुमार ने बताया की यह तेंदुआ काफी दिनों से इस क्षेत्र में घूम रहा था जिसके वीडियो भी वायरल हो रहे थे। विभाग को जैसे ही तेंदुए की सूचना मिली वन विभाग की टीम अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और उन्होंने तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में डाला। तेंदुए को वेटनरी हॉस्पिटल ऊना लाकर उसका इलाज किया गया। यह तेंदुआ बीमार पाया गया हैं। उसकी बॉडी का टेंपरेचर काफी ज्यादा था। डॉक्टरों की टीम की ओर से उसका इलाज करने के बाद तेंदुए को गोपालपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया हैं वन विभाग के अधिकारी की ओर से तेंदुए को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान ना पहुंचने की बात कही गई।
