विकास शर्मा, चिंतपूर्णी(TSN): चिंतपूर्णी विधानसभा के शीतला के पास बरेट गांव में शमशान घाट के नजदीक सुबह दस बजे के करीब एक मादा तेंदुआ मृत अवस्था में मिला हैं। यहां इस मृत पड़े तेंदुए को गांव के ही किसी व्यक्ति ने देखा। उन्होंने तुरंत इस बारे पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के कुछ ही देर में चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ ही वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए। वहीं मृत तेंदुए की खबर का पता लगते ही उक्त स्थान पर काफी संख्या में स्थानीय लोग तेंदुए को देखने पहुंच गए। चिंतपूर्णी पुलिस के ए.एस.आई रमेश शर्मा ने बताया कि उन्हें तेंदुए के मृत होने का समाचार मिला था जिस पर उनकी टीम मौके पर पहुंची है और वन विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया।
