By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिस खिलाड़ी ने देश व प्रदेश का बढ़ाया मान, उसे अपने ही घर पहुंचने पर नहीं मिला सम्मान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जिस खिलाड़ी ने देश व प्रदेश का बढ़ाया मान, उसे अपने ही घर पहुंचने पर नहीं मिला सम्मान
himachalSports

जिस खिलाड़ी ने देश व प्रदेश का बढ़ाया मान, उसे अपने ही घर पहुंचने पर नहीं मिला सम्मान

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/10/12 at 4:02 PM
Share
राकेश, ऊना(TSN): एशियन गेम्स में इस बार भारत के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश का नाम चमकाया हैं  इन्हीं खिलाड़ियों में हिमाचल प्रदेश के भी कई खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के साथ ही प्रदेश का नाम ही रोशन किया हैं, बावजूद इसके भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें हिमाचल लौटने पर सही मान सम्मान भी नहीं मिल पाया हैं। ऐसा ही कुछ हुआ हैं एशिया में कबड्डी स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली देश की टीम में शामिल हिमाचल प्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी विशाल भारद्वाज के साथ।
एशियन गेम्स में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के बाद गुरुवार को विशाल अपने घर जिला ऊना के देहलां गांव लौट आए हैं, लेकिन उनके स्वागत सत्कार के लिए सरकार, प्रशासन ओर संघ की ओर से कोई भी आगे नहीं आया, जबकि चाइना से भारत लौटी कबड्डी टीम का पीएम नरेंद्र मोदी ओर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में जोरदार स्वागत किया। प्रदेश के लाडले ने देश में नाम कमाया, लेकिन घर में किसी ने कद्र तक नहीं की। हैरत इस बात की है कि विशाल भारद्वाज के स्वागत के लिए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ओर खेल संघ का पदाधिकारी यहां नहीं पहुंचा।
 विशाल ने बताया की प्रदेश के खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार और जिला प्रशासन के पास उनके स्वागत तक के लिए समय नहीं हैं। देश के लिए हमारी टीम ने कई साल बाद गोल्ड जीता हैं। वर्ष 2018 में ईरान से ही भारतीय टीम हारी थी और करीब 9 साल बाद हमने ईरान को हराकर जीत का स्वाद चखा हैं। कबड्डी में जीतकर लौटी महिला ओर पुरुष टीम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की अगुवाई में नई दिल्ली में जोरदार स्वागत किया गया था। वहीं अपने घर और प्रदेश पहुंचने पर खिलाड़ी का उत्साहवर्धन न होना कहीं न कहीं खटक रहा हैं। वहीं जिला ऊना के देहलां निवासी विशाल भारद्वाज के मन में इस बात को लेकर रंज भी हैं।
विशाल ने कहा कि उसे सरकार की ओर से बधाई का किसी का फोन तक नहीं आया। विशाल देश के अन्य राज्यों में जिस प्रकार खिलाडिय़ों को सर आंखों पर बिठाया जाता है, उस तरह की परंपरा शायद हिमाचल प्रदेश में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की ओर से पांच लड़कियां देश की कबड्डी टीम में खेली हैं, जबकि पुरुष टीम के लिए में वह एकमात्र हिमाचली खिलाड़ी थे। उन्होंने कहा कि मेरी प्रदेश सरकार से यही गुजाजिश है कि बाकी राज्यों की तरह प्रदेश में खिलाडिय़ों को ज्यादा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं ताकि और अधिक खिलाड़ी यहां से निकलें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं। कई बार खिलाडिय़ों को सही प्लेटफार्म न मिल पाने की वजह से उनके सपने अधूरे रह जाते हैं। खिलाडिय़ों को सही मंच न मिलने के कारण ही प्रदेश के कई प्रतिभावान खिलाड़ी अन्य राज्यों की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को और ज्यादा बेहतर सुविधाएं दिए जाने की मांग की हैं। इसके साथ ही हिमाचल में खिलाड़ियों के लिए खेल पॉलिसी के तहत इनामी राशि भी बढ़ाए जाने की मांग उन्होंने की है क्योंकि पंजाब और हरियाणा में यह इनामी राशि इससे कहीं ज्यादा हैं, जबकि हिमाचल में यह राशि बहुत कम दी जा रही हैं।
उन्होंने कहा की वह अब  प्रो कबड्डी में दिल्ली दबंग टीम का हिस्सा होंगे। दिल्ली दबंग ने उन्हें खरीदा हैं। विशाल के हाल ही में उम्दा प्रदर्शन के चलते उन्हें प्रो कबड्डी में दिल्ली दबंग अपने खेमे में रखा हैं, जिसके लिए वह जल्द दिल्ली जाकर कैंप में ट्रेनिंग करेंगे।
TAGGED: Country, honor, not, own home, player, respect, state, una
admin October 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बरेट गांव की खड्ड में मृत मिला तेंदुआ,मौके पर पहुंचे पुलिस और वन विभाग के अधिकारी
Next Article एशियन गेम्स में गोल्ड लेकर हिमाचल लौटी पुष्पा ओर ज्योति, धर्मशाला पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?