By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुकेश अग्निहोत्री के उपमुख्यमंत्री बनने पर ऊना में शपथ समारोह का देखा गया लाइव टेलीकास्ट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मुकेश अग्निहोत्री के उपमुख्यमंत्री बनने पर ऊना में शपथ समारोह का देखा गया लाइव टेलीकास्ट
himachalpolitical

मुकेश अग्निहोत्री के उपमुख्यमंत्री बनने पर ऊना में शपथ समारोह का देखा गया लाइव टेलीकास्ट

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/12/11 at 5:22 PM
Share

राकेश, ऊना: हरोली विधानसभा में मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री बनाने पर हरोली विधानसभा क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल हैं। आज रिज मैदान पर आयोजित मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का भी लाइव टेलीकास्ट ऊना में लोगों ने लाइव देखा। यहां महिलाओं ने मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बनाने की ख़ुशी में गिद्दा डालकर ओर मिठाई बांटकर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया।

रिज मैदान पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिलवाई गई जिसके बाद उपमुख्यमंत्री पद पर शपथ मुकेश अग्निहोत्री ने ली। इस पूरे कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट हरोली विधानसभा में भी किया गया जहां पर भारी संख्या में हरोली की जनता ने इस शपथ समारोह को लाइव देखा। वहीं मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस पार्टी की ओर से उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हरोली के लोगों में काफी ख़ुशी है। खासकर महिलाओं ने मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर गिद्दा डालकर और मिठाई बांटकर ख़ुशी मनाई हैं।

महिलाओं की माने तो कि मुकेश अग्निहोत्री पांचवीं बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उनकी ओर से पूरे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को खड़ा किया गया है। उन्होंने चुनावों में जो जनता से वायदे किए हैं उन्हें उम्मीद है कि अब सरकार का गठन पूरा होने के बाद अब इन वादों को कांग्रेस सरकार जरूर पूरा करेगी। मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की शपथ दिलवाने के बाद महिलाओं में इतना उत्साह था।

कार्यक्रम के समापन होने के तुरंत बाद महिलाओं ने वहां पर गिद्दा डालकर और पंजाबी गानों पर डांस कर अपनी खुशी का इज़हार कर मुकेश अग्निहोत्री के पक्ष में नारे भी लगाए। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि वह चाहते थे कि मुकेश अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री बनाया जाता लेकिन सभी हसरतें पूरी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेवारी दी है वह उससे खुश है। युवा पीढ़ी की माने तो कांग्रेस सरकार ने युवाओं का पहले भी ध्यान रखा है और इस बार भी उन्हें उम्मीद है कि सरकार बनने से पहले पार्टी ने जो वायदे किए हैं उन्हें जरूर पूरा करेगी।

TAGGED: ceremony, Deputy Chief Minister, Mukesh Agnihotri, una
admin December 11, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जब शपथ के बाद CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Next Article एक बार फिर 10 साल बाद हमीरपुर को मिला मुख्यमंत्री, लोगों में दिखा उत्साह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?