बीबीएन : जगत सिंह- प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी हिमुंडा के खिलाफ स्थानीय लोगों व उद्योगपतियों में खासा रोष देखा जा रहा है । उद्योगपतियों की ओर से सड़क सुविधाओं के लिए हिमुंडा को साल का लाखों करोड़ों रुपया टैक्स के रूप में दिया जाता है,बावजूद इसके बद्दी की सड़कें जगह-जगह से टूटी हुई है और सड़कों के कारण उद्योग पतियों और स्थानीय लोगों व बाहर से आने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । इसी के चलते उद्योगपतियों और स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर बद्दी में हिमुंडा के खिलाफ जहां रोष प्रदर्शन किया वही हिमुंडा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया।
स्थानीय लोगों और उद्योगपतियों ने हिमुंडा को चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही सड़कों की दशा नहीं सुधारी गई तो वह आने वाले दिनों में एकत्रित होकर एक बड़ा उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे । जिसकी जिम्मेवारी हिमुंडा व स्थानीय प्रशासन की होगी। अब देखना यह होगा कि कब वही हिमुंडा की ओर से बद्दी में सड़कों की दशा को सुधारा जाता है और कब उद्योगपतियों व स्थानीय लोगों को आ रही समस्याओं से निजात मिलती है।
