सोलन : योगेश शर्मा- जिला भर में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 28 नए मामले सामने है । अब जिला में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 124 पहुंच चुकी है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने बताया कि वीरवार को जिला भर से स्वास्थ्य विभाग ने 295 लोगों के सैंपल ले गए जिसमें से rt-pcr के जरिए 4 और रैट टेस्टिंग के माध्यम से 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोलन शहर में 2, नालागढ़ ब्लाक में 5, धर्मपुर ब्लॉक में 15,अर्की ब्लॉक में 5 चंडी ब्लॉक में 1 मामला सामने आया है। वीरवार को सामने आए 28 नए मामलों के साथ अब जिला में संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 124 हो चुकी है। वहीं सोलन में अब तक 31861 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
