बीबीएन :जगत सिंह -दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत साईं के खाली गांव और सील -सलोनी गांव में प्राकृतिक आपदा के कारण दर्जनों परिवारों के बेघर होने के मामले में अब बद्दी क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र के लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं । लोगों की ओर से प्रभावित परिवारों को आर्थिक तौर पर एवं अन्य प्रकार की भी मदद की जा रही है।
बता दें कि रविवार को भी दर्जनों लोगों ने अपने-अपने क्लबो एवं अन्य प्रकार की सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से साई पहुंचकर सत्संग भवन में रह रहे आपदा प्रभावित लोगों को मदद करने के लिए राशन तिरपाल व आर्थिक मदद दी गई । सामाजिक संस्थाओं एवं क्लबोन के लोगों ने बताया कि इन दर्जनों परिवारों पर प्राकृतिक आपदा के कारण उनके घर टूट चुके हैं । जिसके चलते यह सभी परिवार बेघर हो चुके हैं और अब जैसे-जैसे उन्हें पता लग रहा है वैसे-वैसे लोग इनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं । उनकी ओर से सरकार और प्रशासन से भी मांग उठाई गई है कि प्रभावित लोगों की मदद के लिए सरकार भी आगे आए और इनके रहने और खाने-पीने की उचित व्यवस्था की जाए ताकि इन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो सके। लोगों ने प्रभावित लोगों के बच्चों की शिक्षा के मद्देनजर सरकार से मांग उठाई है कि जल्द से जल्द प्रभावित लोगों के रहने के लिए जहां जमीन उपलब्ध करवाई जाए वही मकान बनाने के लिए भी सरकार आर्थिक मदद करें।
