विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के पांचवे दिन सोमवार को डीजीपी संजय कुंडू ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई। इस मौके पर एसपी ऊना अर्जित सेन, पुलिस मेला अधिकारी, डीएसपी अंब वसुधा सूद आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर डीजीपी ने स्वयं मेला क्षेत्र का दौरा किया व अधिकारियों से फीडबैक ली। उन्होंने अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। वहीं मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से डीजीपी संजय कुंडू को माता का सरोपा और फोटो भेंट स्वरूप दी गई।
