संजीव महाजन,नूरपुर:पौंग बांध के किनारे बैठे प्रवासी गुज्जर समुदाय के लोगों से यहां के स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही हैं। स्थानीय लोग इन गुज्जरों की उपस्थिति से घबराए हुए हैं। यही वजह हैं कि
ज्वाली विधानसभा के तहत पंचायत समकेहड़, पपाहन व झोंका रतियाल के ग्रामीण अपने-अपने पंचायत प्रधानों के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस थाना ज्वाली में पहुंचे और उन्होंने बाहरी राज्यों से आए प्रवासी गुज्जरों को यहां से बाहर निकालने को लेकर शिकायत पत्र दिया।
कुलतार सिंह ने कहा कि यहां तीन पंचायतों पपाहन, समकेहड और झोंका के सभी लोग इसलिए आए हुए कि पौंग बांध क्षेत्र में बाहरी राज्यों से गुज्जर अपना डेरा जमाए हुए हैं। उनकी उपस्थिति से यहां के लोगों को परेशानी हो रही हैं। लोग घबराए हुए है कि कोई अप्रिय घटना यहां घटित न हो जाए। इसी को लेकर एसएचओ ज्वाली को सूचित किया और इकट्ठे होकर एक ज्ञापन भी दिया गया हैं।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने उन्हें अपनी निजी भूमि में बैठाया हुआ है हम चाहते हैं कि वह इन लोगों की जिम्मेवारी ले ले कि कल को अगर कोई अप्रिय घटना हो जाए तो उसके लिए वह जिम्मेवार रहेगा। इसके साथ ही पुलिस, प्रशासन की भी जिम्मेवारी बनती हैं। उन्होंने कहा कि हमने सारी स्थिति से पुलिस को अवगत करवा दिया हैं। इन्होंने आश्वासन तो दिया है पर नहीं चाहते हैं की किसी भी तरह की कोई घटना यहां घटित हो।
संजय राणा ने कहा कि हम पुलिस थाना में इसलिए आए हैं कि पौंग बांध के किनारे हमारी जमीन व बर्ड सेंचुरी की जमीनों पर बाहरी राज्यों से गुजर समुदाय के लोग रात के अंधेरे या चोरी छुपे आकर बैठ हुए हैं। कल कोई ऐसी घटना यहां घटती हैं तो उसका जिम्मेवार प्रशासन , पुलिस विभाग, वन्य प्राणी विभाग होगा क्योंकि हमारे सभी प्रधानों ने लिखित इनको दे दिया है कि इन को जल्द से जल्द यहां से निकाला जाए
