By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में बर्फबारी के लिए लंबा इंतजार,7 जनवरी तक मौसम रहेगा साफ, मैदानी इलाकों के लिए अलर्ट जारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में बर्फबारी के लिए लंबा इंतजार,7 जनवरी तक मौसम रहेगा साफ, मैदानी इलाकों के लिए अलर्ट जारी
himachalweather

प्रदेश में बर्फबारी के लिए लंबा इंतजार,7 जनवरी तक मौसम रहेगा साफ, मैदानी इलाकों के लिए अलर्ट जारी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/03 at 10:48 AM
Share

संजु चौधरी,शिमला(TSN): प्रदेश में क्रिसमस और न्यू ईयर पर बर्फबारी की पर्यटकों की ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई है। बीते वर्ष भी क्रिसमस और न्यू ईयर पर बर्फबारी नहीं हुई थी और अभी आने वाले दिनों में भी बर्फबारी और बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे हैं। मौसम विभाग ने 7 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। मौसम की बेरुखी से जहां बागवान परेशान हैं वहीं पर्यटन सीजन पर भी इसका असर पड़ा है।

पहाड़ों में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक चल रहे हैं। गत तीन माह में प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने जहां आने वाले दिनों के लिए पहाड़ो में चटकदार धूप की संभावना जताई है वहीं मैदानी क्षेत्रों के लिए कोहरे(धुंध) का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश में दिन के तापमान में उछाल आया है। दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सुंदर नगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री, शिमला में 15 डिग्री सेल्सियस चल रहा है जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। उन्होंने कहा की न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहे हैं और आगामी 7 जनवरी तक मौसम साफ बने रहने की संभावना है।

संदीप शर्मा ने कहा की जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी वहीं मैदानी क्षेत्र कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी,बद्दी व हमीरपुर के मैदानी इलाकों में धुंध रहने की संभावना है जिससे वाहनों के आवागमन में कठिनाई हो सकती है। उन्होंने बताया की गत तीन माह में सामान्य से कम वर्षा प्रदेश में हुई है। दिसंबर महीने में सामान्य से 85 फ़ीसदी,नवंबर में 47 फ़ीसदी व अक्टूबर में भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि 8 जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है जिसका असर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है जिसके कारण कुल्लू,लाहौल स्पीति,चंबा, किनौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।। शिमला में फिलहाल बर्फबारी के अभी कोई संभावना नहीं हैं।

TAGGED: alert issued, clear, January 7, Long wait, Shimla, snowfall, Weather
Chandrika January 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंबा जिला में दिखा ट्रक चालकों की हड़ताल का असर,पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लंबी कतारें
Next Article निजी बस चालकों ने हड़ताल को किया खत्म…सोलन में भी शुरू हुई निजी बस सेवा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?