सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- हिट एंड रन कानून में बदलाव को लेकर चालकों द्वारा दो दिनों तक हड़ताल की गई । निजी बस चालकों ने भी सोलन में इस हड़ताल को जारी रखा, जिस कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।लेकिन आज बुधवार को इस हड़ताल को निजी बस चालकों द्वारा खत्म कर दिया गया है । आज से सभी निजी बस चालकों द्वारा अपनी बसों को अपने-अपने रूटों पर चलाया जा रहा है।
सोलन बस स्टैंड से भी सोलन शिमला,नालागढ़,नाहन और कालका की बस सुबह से ही चल रही है। निजी बस चालकों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि हिट एंड रन कानून में जो बदलाव सरकार की ओर से किया गया था, उसको लेकर सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसके बाद चालकों ने अपनी हड़ताल को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि अब वह अपने-अपने रूटों पर चल रहे हैं और उनकी ओर से हड़ताल को खत्म कर दिया गया है।
