कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते बदाह गोम्पा में हिमालयन बुद्धिस्ट सोसायटी के द्वारा भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई। बौद्ध संप्रदाय से जुड़े हुए लोगों के द्वारा इस कार्यक्रम के दौरान विशेष पूजा अर्चना की गई। तो वही सीपीएस सुंदर ठाकुर भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल रहे।
सीपीएस सुंदर ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने अपने पूरे जीवन में शांति का संदेश दिया और आज भी विश्व के कई देश उनके इस संदेश की अनुपालन कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 563 ईसा पूर्व भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इसी तिथि को बोधिसत्व की प्राप्ति और परिनिर्वाण भी 483 ईसा पूर्व इसी तिथि को हुआ। यह एक महत्वपूर्ण तिथि है। हमे भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, अहिंसा संदेश को अपने जीवन में उतारकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाना होगा। लोक मान्यताओं के अनुसार बुद्ध भगवान श्री विष्णु के 9वें अवतार थे। बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे बड़ा उत्सव है। इस दौरान सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बदाह गोंपा के सौंदर्यीकरण के लिए भी धनराशि देने की बात कही।
