बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – हिमाचल प्रदेश में शुरुआती बरसातों ने ही तबाही मचाना शुरू कर दिया है। बरसात शुरू हुए अभी दो दिन ही बीते हैं, लेकिन जल शक्ति विभाग व लोक निर्माण विभाग को लाखों रुपयों का नुकसान हो गया है। रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने भी जिला में लाखों रुपयों का नुकसान पहुंचाया है।
रविवार को जिला बिलासपुर के नमहोल के साथ लगते त्रिपेणी घाट के पास पानी के तेज बहाव के चलते सुबह सात बजे दूध की पिकअप चपेट में आ गई। इसमें बड़ा हा+दसा होने से बाल बाल टल गया। बताया जा रहा है ये पिकअप चालक दूध लेकर कच्ची सडक के रास्ते त्रिपेणी घाट की ओर जा रही थी। पानी का बहाव में गाडी तो बह गई, लेकिन ड्राइवर को सुरक्षित बचा लिया गया है। इसके अलावा बिलासपुर जिले के अलग अलग हिस्सों में सड़कें जगह जगह से बंद पड़ी हैं। सड़कों पर पत्थर और मलबा आने से कई संपर्क सड़कें बंद हो गई हैं। स्थानीय लोगों को सड़कें अवरूद्ध होने के कारण पैदल ही आवजाही करनी पड़ी है।
