संजीव महाजन,नूरपुर: देर रात मानसून की पहली बारिश जिला कांगड़ा के मैदानी इलाकों नूरपुर क्षेत्र में होना शुरू हो गई जिससे तापमान में गिरावट हुई हैं। इससे जो पिछले दिनों से लगातार गर्मी बढ़ रही थी उससे भी लोगों थोड़ी राहत मिली।
नूरपुर क्षेत्र सुलयाली ओर आसपास के क्षेत्रों में मानसून की पहली बारिश होने से किसानों , बागवानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई हैं और किसानों ने अपने खेतों में मक्की की फसल की बिजाई शुरू कर दी हैं, हालांकि कुछ किसानों ने कुछ समय पहले ही मक्की, मक्का बीज दिया था वह किसान बारिश ना होने से मायूस हो रहे थे पर बीती रात हुई बारिश से उन्हें अच्छी फसल होने की उम्मीद जाग उठी हैं।
वहीं देर रात हुई बारिश से नदी नालों में सुबह पानी का उफान देखने का मिला। किसान राजन ने कहा कि मानसून की पहली बारिश हुई है हमने अपने खेतों में मक्की की फसल की बिजाई शुरू कर दी है और बारिश इसी तरह समय समय पर होती रहेगी तो हमें अच्छी फसल होने की उम्मीद हैं।
