बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)- भारत यात्रा बिना पैसे की भी की जा सकती है । जगह-जगह लिफ्ट लेकर इसके लिए हौसला बुलंद होना चाहिए और मन में भारत भ्रमण की चाह होनी चाहिए । ऐसा ही कुछ कर दिखाया है लुधियाना के युवक रजत ने, जिसने लिफ्ट लेकर लगभग 52 दिनों मे चार राज्यों का भ्रमण कर लिया है, वह भी बिल्कुल फ्री ।
रजत लुधियाना का रहने वाला है, लिफ्ट लेकर माता श्री नैना देवी के दरबार में पहुंचा । जब पत्रकारों ने इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह लिफ्ट लेकर बिना पैसे खर्च किए घर से भारत भ्रमण के लिए निकल चुका है । उसने कहा कि वे देश की विभिन्न संस्कृति से रूबरू होने के लिए और लोगों से मिलने के लिए घर से निकला है । अभी तक उसने 52 दिनों मे लगभग चार राज्यों का भ्रमण कर लिया है । वे जगह-जगह लिफ्ट के लिए है अपील करता है और कई लोग उसे लिफ्ट देते हैं और उसके आगे का सफर तय करने में मदद करते हैं ।
