संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपूर विधानसभा के कंडवाल चक्की पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। यह पुल नूरपुर विधानसभा के कंडवाल चक्की पुल जो कि पठानकोट ,जम्मू-कश्मीर, पंजाब से हिमाचल को आने जाने की अहम भूमिका निभाता है। इस पुल को बंद करने की मुख्य वजह पिछले दिनों पहाड़ों में हो रही भारी बारिश है। सुरक्षा के मद्देनजर अब यह कदम उठाया गया है।
इस बारिश की वजह से चक्की खड्ड में पानी का बहाव बढ़ गया है जिसके चलते पहले यहां रेलवे का पुल गिर गया ओर उसके साथ ही जो दूसरा यातायात के लिए जो पुल बना हुआ है उसके आसपास 10 फीट नीचे पानी बहना शुरू हो गया जिससे नए बने पुल के दो पिलर समाने दिखाई देना शुरू हो गए है। ज्यादा पानी के बहाव को देखते हुए पुल को कल रात यातायात के लिए बंद कर दिया गया है ।
एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि ज्यादा बारिश होने से पानी का बहाव बढ़ने से पहले रेलवे का पुल बह गया था उसे मद्देनजर रखते हुए पानी के बहाव से दूसरे पुल को कोई खतरा ना हो जाए इसलिए एसडीएम ने निर्णय लिया कि इस पुल को यातायात के लिए बंद किया गया है। जब तक पानी का बहाव ज्यादा है तबतक के लिए पुल पर वाहनों की आवाजाही पुरी तरह से बंद रहेगी फ़िलहाल यातायात के लिए दूसरी सड़क इस्तेमाल की जाएगी। पुल का निरीक्षण किया जा रहा है जैसे ही कोई जांच रिपोर्ट आ जाएगी तो फिर इस सड़क को खोल दिया जाएगा ओर पुल पर आवाजाही किसी भी तरह का खतरा न होने पर सुचारू की जायेगी।
