संजु चौधरी शिमला: शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होता हुआ नजर आ रहा हैं। वहीं दूसरी औरत और राजनीतिक अदालत निगम चुनावों में अपनी अपनी जीत को लेकर दावा पेश कर रहे हैं।
कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने नगर निगम शिमला में दो तिहाई से कांग्रेस की जीत का दावा किया और कहा कि पिछले पांच में भाजपा शासित नगर निगम कोई विकास नहीं हुआ और शिमला कंकरीट का जंगल बन गया हैं।
राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिमला के पुराने वैभव को लौटाने के लिए काम करेगी। शिमला में पानी, पार्किंग, ट्रांसपोर्टेशन की दशा को ठीक करने के लिए सरकार ने योजना बना ली हैं। राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा नगर निगम शिमला के चुनाव को मोदी के चेहरे के दम पर जीतने का सोच रही हैं। शहर में मोदी के बडे़ बडे़ पोस्टर लगाएं गए हैं। ट्रिपल इंजन की बात करनी वाली भाजपा सरकार में शिमला के विकास के लिए कोई काम नहीं हुआ हैं ।
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस मौके पर कहा कि शिमला के विकास के लिए सरकार ने पुरी योजना बनाई हैं। लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी दिया जाएगा और कंजेशन को कम करने के लिए सरकार ने कार्ययोजना बना ली हैं। लोग भाजपा के झूठे वादों में नहीं आने वाले हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से बीते दिन शिमला में बनने वाले रोपवे के प्रॉजेक्ट को केंद्र सरकार की देन बताने पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा शिमला रोपवे को अपना संकल्प कह सकती हैं, लेकिन इसे आगे बढ़ाने का कार्य कांग्रेस सरकार ने किया हैं जो पिछले पांच साल में भाजपा सरकार ने नहीं किया। शिमला में स्वच्छ पानी, पार्किंग और ट्रांसपोर्टेशन के लिए कांग्रेस सरकार काम कर रही है और अगले महीने शिमला में 20 नई इलेक्ट्रिक बसें भी चलाई जाएंगी। शिमला के विकास को कांग्रेस सरकार आगे बढ़ाएगी और नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा होगा।
