विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में बुधवार को सिद्ध शक्ति सर्व सांझा दरबार के बाबा रंगड बादशाह बंगा/कनाडा की रहनुमाई में आदि शक्ति मां चिंतपूर्णी का पहला विशाल शुकराना टेंशन फ्री धमाका चाला का आयोजन किया गया। इस चाले में हजारों की संख्या में बाबाजी के अनुयायियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान हजारों की संख्या में आई हुई संगत एक लाइन में अनुशासन के साथ माता के दरबार में हाजिरी भरने के लिए खड़ी रही।

संगत के लिए लाइन में ही पानी, फलफ्रूट और जूस का इंतजाम किया गया था। बता दें कि बाबा रंगड बादशाह जी महाराज की ओर से चिंतपूर्णी में पहली बार चाले का आयोजन किया गया। बाबा रंगड बादशाह के पंजाब में और कनाडा में भारी संख्या में अनुयायी है। चिंतपूर्णी बाजार में बाबा और उनके अनुयायियों ने पैदल यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी और दर्शन किए। इस पैदल यात्रा के दौरान अनुयायियों की ओर से साफ-सफाई और डिसिप्लिन का पूरा ख्याल रखा गया।
