ऊना (राकेश): ऊना के लमलेहड़ी में एक बड़ा हादसा टल गया। जहां निजी स्कूल हादसे का शिकार हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब बस स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी कि अचानक से बस सड़क से खाई में जा गिरी। इस हादसे में 12 बच्चे घायल हुए है जिन्हें इलाज़ के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
हादसे की खबर मिलते ही परिजन परिजन भी रोते बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं मौके पर जिला प्रशासन भी पहुंच गया है। डीसी उना राघव शर्मा ने बताया कि एक निजी स्कूल की बस लमलैहड़ी के पास हादसे का शिकार हुई है। इस दौरान 12 बच्चों को चोटें आई हैं जिनमें तीन बच्चें गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम कर रही है।
इस हादसे में स्कूल बस का जो ड्राइवर है वह भी घायल हुआ है। सभी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है हादसा किस कारण हुआ है यह अभी जांच का विषय है। वहीं पुलिस एसपी की माने तो ड्राइवर के बयान और बच्चों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे लोगों की माने तो बस का पेट्रोल खत्म होने के कारण बस हादसे की जगह रुक गई थी कुछ लोग मअपने बच्चों को बस से उतार कर घर भी ले गए थे लेकिन बस खाई में कैसी गिरी इसका पता नहीं चल सका है।
