शिमला: शिमला के भट्टाकुफर में एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों और लोगों को टक्कर मार दी जिसमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जबकि दस गाड़ियों को भी काफी नुक़सान हुआ है। घायलों को आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि यह ट्रक ढली की तरफ़ से आ रहा था और भट्टाकुफर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को रौंदते हुए आगे निकल गया। इसमें करीब दस गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान सड़क किनारे खड़े लोगों को भी ट्रक ने रौंद दिया जिसमें दो नर्सिंग कालेज की छात्राओं के अलावा अन्य लोग घायल हुए है। कई लोगों की हालत काफ़ी गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आइजीएमसी अस्पताल इलाज के ले लाया गया है।
अनियंत्रित ट्रक ने पीडब्ल्यूडी ऑफिस की दीवार भी तोड़ दी है और ऑफिस का बाहर खड़ी गाड़ियों को भी नुक्सान पहुंचाया। ट्रक ने यहां भी एक व्यक्ति को भी टक्कर मार दी जिसकी हालात काफी गंभीर बनी हुई है। वहीं सड़क किनारे काम करें कुछ मजदूरों को भी इस ट्रक ने रौंदा है। आइजीएमसी लाए गए मजदूर का कहना है कि वह गाड़ी में पत्थर भर रहे तो ऊपर से एक ट्रक तेजी से गाड़ियों को टक्कर मारते हुए आया और उनके कुछ साथियों को भी चपेट में लिया जिसके बाद उन्हें आइजीएमसी अस्पताल लाया गया है।
वहीं घायलों को अस्पताल लाने वाले नवनीत त्यागी ने कहा कि भट्टाकुफर में एक ओवर लोड ट्रक ने गाड़ियों ओर लोगों को टक्कर मारी है जिसमें काफी लोग घयल हुए है जिन्हें अस्पताल लाया गया है। यह हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से बताया जा रहा है।
