बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर ग़म्बरपुल के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी है। जिसमे 3 लोगों की मौत हो गई है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे है । यह हादसा कब हुआ इसकी अभी कोई जानकारी नही है , लेकिन यह हादसा अन्य गाड़ी के चालक के द्वारा बुधवार को देखा गया है कि कोई गाड़ी यँहा से गिरी है । जिसकी जानकारी चालक ने स्थानीय लोगों व स्वारघाट पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों व्यकितयों के शवों को गहरी खाई से कड़ी मशक्कत के साथ सड़क तक पहुंचाया ओर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है । तीनों व्यक्तियोँ की पहचान हरियाणा के रहने वाले के रूप मे हुई है। इस मामले की आगामी कार्रवाई के लिए थाना रामशहर सोलन की पुलिस को जानकारी दी गई है, जो मौके पर पहुंच कर आगामी कारवाई अमल में ला रहे है ।
बिलासपुर डीएसपी राज कुमार ने बताया कि स्वारघाट थाना में सूचना मिली थी कि ग़म्बरपुल के पास झाड़ियों में एक गाड़ी गिरी हुई है। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंच कर शवों को स्थानीय 2 लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया है। थाना राम शहर का एरिया होने पर , वँहा की पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई । पुलिस मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है ।
