संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर में नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही हैं। पुलिस यहां नशा तस्करों पर नकेल कस रही हैं और गुप्त सूचनाओं के आधार पर उनकी धरपकड़ की जा रही हैं। गुरुवार को भी पुलिस थाना ज्वाली के तहत ओर पुलिस चौकी कोटला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोटला पुल पर लगाए नाके के दौरान ऑल्टो कार (एचपी 39बी-7460) से ली गई तलाशी के दौरान रोहित ठाकुर, सुपुत्र कुमार सिंह, निवासी ठारू, तहसील शाहपुर ओर दुर्गा सिंह, पुत्र वरिंदर सिंह निवासी भटेच्छ, के कब्जे से 7.68 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया हैं। जिस पर उक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना ज्वाली में मामला दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया हैं।
इसी के साथ पुलिस जिला नूरपुर की रे चौकी के तहत रियाली में रमेश कुमार, सुपुत्र राम नाथ, निवासी गांव धोधवा , तहसील व जिला गुरदासपुर पंजाब हाल निवासी गांव व डाकघर रियाली तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के घर से 8.10 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद किया । जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना फतेहपुर में मामला दर्ज किया गया हैं।
एसपी नूरपुर अशोक रतन ने इस मामले की पुष्टि देते हुए बताया कि कोटला में युवकों से 7.68 ग्राम व पुलिस थाना फतेहपुर के तहत 8.10 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद किया गया हैं । दोनों जगहों पर इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।
