oराकेश,ऊना: ऊना ने गुरुवार को परिवहन विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई हैं। यहां विभाग ने शिकायत के आधार पर सवारियां भर रही दो निजी बसों को पकड़ा हैं। यह बस पिछले काफी समय से बिना परमिट और बिना टैक्स अदा किए सवारियां भर रही थी, जिसका प्रदेश सरकार के राजस्व को भी चुना लग रहा था। इन दोनों ही बसों को विभाग ने बाउंड कर लिया हैं।
आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि पकड़ी गई एक प्राइवेट बस नंगल ऊना तलवाड़ा रूट पर चल रहीं थी और आज भी यह अपने इसी रूट पर सवारियां ढोने में लगी हुई थी। जांच करने पर बस का परमिट सही नहीं पाया गया न ही इनके पास बस पासिंग का कोई कागजात हैं और न ही कोई टाइम टेबल हैं। इतना ही नहीं रोड टैक्स का भी कोई भी कागजात इनके पास नहीं था।
अधिकारी की माने तो इनको डॉक्यूमेंट दिखाने के लिए समय दिया गया लेकिन फिर भी यह कोई बस के डॉक्यूमेंट नहीं दिखा सके जिसके चलते बस का चालान कर उसे बाउंड कर परिवहन निगम की वर्कशॉप में खड़ा कर दिया गया हैं। अब इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं विभाग की ओर से बस स्टैंड ऊना में इसके बाद जाकर कार्रवाई शूरु की गई और वहां पर भी एक निजी बस को बिना कोई परमिट बगैर अन्य दस्तावेज के पकड़ा गया और उस पर भी कार्रवाई की गई हैं।
राजेश कौशल आरटीओ ऊना ने बताया कि विभाग की ओर से सड़कों पर दौड़ रहे बिना कागजात के वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा हैं। विभाग के मुताबिक 48 घंटे के भीतर 55 चालान किए गए हैं और उनसे 2 लाख 22 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया हैं।
