राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-लमडल में अगस्त 2019 में स्नान करने गए व्यक्ति का नर कंकाल लमडल की पहाड़ियों में बरामद हुआ है। मृ.तक की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने पुलिस थाना मैक्लोडगंज में करवाई थी।हाल ही में लमडल की पहाड़ियों से गुजर रहे भेड़ पालक ने इस बारे पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ की.
कपड़ों के आधार पर मृ.तक के परिजनों ने की शिनाख्त
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि इस दौरान कंकाल के पास मिले कपड़ों के आधार पर मृ.तक की पहचान हुई है। मृ.तक के पुत्र और अन्य रिश्तेदारों ने कंकाल के पास मिले कपड़ों के आधार पर इसकी पुष्टि की है।बताया जा रहा है कि लमडल में स्नान के लिए अन्य साथियों के साथ गया था।इस दौरान वह रास्ता भटक गया था। इसके बाद परिजनों ने लमडल को पहाड़ियों में उसकी तलाश भी की थी। साथ ही पुलिस थाना मैक्लोडगंज में मामला भी दर्ज करवाया था। उधर,एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि लमडल की पहाड़ियों में कंकाल बरामद हुआ जिसके पास से मिले कपड़ों व अन्य सामान से उसके परिजनों ने पहचान की है।पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
