शिमला,22 नवंबर(TSN)-विश्वास एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी हिमाचल के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करेगी।इसमें पुलिस,शिक्षा,स्वास्थ्य,पत्रकारिता जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। सोसायटी के चेयरमैन अनिल गोयल ने कहा कि इसकी शुरुआत पुलिस विभाग से की गई है।शिमला के एसपी संजीव गांधी को नशे के खिलाफ व्यापक मुहिम छेड़ने के लिए सम्मानित किया गया है।
सड़क हादसों को रोकने के लिए उठाए जाए व्यापक कदम
अनिल गोयल ने एसपी को आश्वस्त किया कि सोसायटी शिमला पुलिस की इस मुहिम में सहयोग करने के लिए तत्पर है।आग्रह किया कि तेज रफ्तार से हर रोज हो रहे हादसों को रोकने के लिए भी पुलिस व्यापक कदम उठाए।हिमाचल में हर रोज एक्सीडेंट के मामले बढ़ते जा रहे है।ज्यादातर तेज रफ्तार सबसे बड़ी वजह है। देश मे 2022 में सड़क दुर्घटना में मरने वाली की कुल संख्या 1 लाख 68 हजार से अधिक रही।इसमें तेज रफ्तार से सबसे अधिक रही।एक लाख 19 हजार से अधिक सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार के कारण हुई जबकि 30 हजार अन्य कारणों और मानवीय भूल के चलते हुई।9 हजार सड़क दुर्घटनाएं सड़क पर गलत दिशा पर वाहन चलाने,4 हजार श.राब पी कर या कोई अन्य नशा करके जबकि 3300 सड़क दुर्घटनाएं गाड़ी को चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने से हुए हुई है।पंजाब में सड़क सुरक्षा का गठन किया गया है जिससे सड़क हादसों में 45% की कमी हुई है। इसी तर्ज पर हिमाचल में भी इसका गठन किया जाए।
गोयल ने कहा कि देश का नाम रोशन करने वाले को भी सम्मानित किया जाएगा।इसमें शिमला ग्रामीण के पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन रामेश्वर ठाकुर भी शामिल होंगे जिन्हें देश की सेवा के लिए तत्पर रहे,सेना प्रमुख द्वारा उन्हे हाल में ही सम्मानित किया गया.इस अवसर पर सोसाइटी के पदाधिकारी जय चंद ठाकुर योग राज रोनित व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
