By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पौंग डैम से छोड़े जा रहे पानी से मंड क्षेत्र हुआ जलमग्न, एयरफोर्स के जवान आज नहीं कर पाए लोगों को एयरलिफ्ट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पौंग डैम से छोड़े जा रहे पानी से मंड क्षेत्र हुआ जलमग्न, एयरफोर्स के जवान आज नहीं कर पाए लोगों को एयरलिफ्ट
himachalNews

पौंग डैम से छोड़े जा रहे पानी से मंड क्षेत्र हुआ जलमग्न, एयरफोर्स के जवान आज नहीं कर पाए लोगों को एयरलिफ्ट

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/08/17 at 6:40 PM
Share
राहुल चावला, इंदौरा: ब्यास नदी पर बने पौंग बांध का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा हैं,ऐसे में बीबीएमबी की ओर से गुरुवार के दिन भी सुबह से ही पौंग डैम से पानी छोड़ा जा रहा हैं। पौंग डैम से निरंतर पानी छोड़ने की वजह से इंदौरा का मंड क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गया हैं। इसको लेकर अब जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को भी स्टैंड बाय पर रखा है क्योंकि पानी का बहाव तेज होने के कारण  एनडीआरएफ के जवानों को भी लोगों को रेस्क्यू करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।
गुरुवार को एयरफोर्स के जवानों ने भी लोगों को एयरलिफ्ट नहीं किया क्योंक एयरफोर्स के जवानों के पास बाढ़ में फंसे लोगों की लोकेशन नहीं पहुंच पाई जिस कारण एयरफोर्स के हैलीकॉप्टर पठानकोट एयरबेस पर ही खड़े रहे। वहीं बात अगर इंदौरा के मंड क्षेत्र में रह रहे लोगों की करे तो स्थानीय लोगों का साफ तौर पर कहना था कि इस बाढ़ के आने के कारण उनका लाखों रुपये के नुकसान के साथ-साथ इस बाढ़ में उनके पालतू पशु भी बह गए हैं हालांकि एयरफोर्स के जवानों ने समय रहते लोगों को तो बाढ़ के क्षेत्र से निकाल लिया लेकिन उनके पालतू पशु उसी बाढ़ में फंसे रह गए।
वहीं इंदौरा के मंड क्षेत्र के स्थानीय निवासी मनमोहन सिंह ने कहा कि मंड क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को बीबीएमबी की ओर से यह पहले ही बता दिया गया था कि 12 अगस्त से पौंग डैम से पानी छोड़ा जाएगा लेकिन लोगों ने बीबीएमबी की इस चेतावनी को नजर अंदाज किया और इसी जगह पर बने रहे। उन्होंने बताया कि जब पौंग बांध से पानी छोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ तो अचानक से इंदौरा के मंड क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ आने में कारण लोगों में अचानक अपनी जान को बचाने के लिए भगदड़ मच गई । उन्होंने कहा कि अगर समय रहते जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ व पुलिस के जवानों को इस क्षेत्र में रेस्क्यू करने के लिए नहीं भेजा होता तो कई लोग अपनी जान से हाथ गवां देते।
TAGGED: Airforce, airlift, continuously, Indora, not, personnel, Pong Dam, released, today, Water
admin August 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी जिला के दौरे पर पहुंचे CM.. बोले जिनके घर टूट गए उनके आशियाने फिर से बनाने में सरकार करेगी मदद
Next Article एक महीने से बंद पड़ी है सैंज घाटी की सड़के…सैंज घाटी की सड़कों को जल्द बहाल करे प्रशासन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?