By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुगंधित एवं औषधीय पौधों की महक से जल्द महक उठेगा मंडी जिला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > सुगंधित एवं औषधीय पौधों की महक से जल्द महक उठेगा मंडी जिला
Uncategorized

सुगंधित एवं औषधीय पौधों की महक से जल्द महक उठेगा मंडी जिला

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/07 at 5:14 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी जिला के बागवानों को सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्लांट लखनऊ में सुगंधित एवं औषधीय पौधों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण से ना केवल जिला के बागवान सुगंधित व औषधीय पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे बल्कि बागवानों इन पौधों की जानकारी होने से जिला में इनकी खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। जिससे आने वाले समय में किसानों व बागवानों को अच्छी आमदनी भी प्राप्त होगी।

जिला के 17 बागवान प्रशिक्षण के लिए लखनऊ के लिए हुए रवाना

रविवार को उद्यान विभाग व डेवलपमेंट फाउंडेशन के माध्यम से जिला के 17 बागवानों को सुगंधित एवं औषधीय पौधों के बारे में प्रशिक्षण लेने के लिए लखनऊ के सीआईएमएपी सेंटर में भेजा गया। यह बागवान 5 दिन तक लखनऊ में प्रशिक्षण लेंगे जिसमें बागवानों को सुगंधित पौधों जंगली तुलसी,जंगली गेंदा, जनेरियम, लेमनग्रास को लगाने, इनका संस्करण करने व तेल निकालने इत्यादि की जानकारी दी जाएगी। इन बागवानों के साथ बागवानी अधिकारी बाली चौकी सुरेंद्र कुमार व डेवलपमेंट फाउंडेशन के अधिकारी भी सुगंधित एवं औषधीय पौधों के बारे में प्रशिक्षण लेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए विषयबाद विशेषज्ञ उद्यान विभाग मंडी पूजा गौतम ने बताया कि जिला के विभिन्न ब्लॉकों से इन बागवानों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। ट्रेनिंग के दौरान यहां सभी बागवान औषधीय और सुगंधित पौधों के लगाने से लेकर, रखरखाव व इनसे होने वाले औषधीय लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण से मंडी जिला में औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा मिलेगा। वहीं महक योजना के अंतर्गत भी किसानों व बागवानों को अनुदान दिया जाएगा।

TAGGED: Mandi Department of Horticulture and Development Foundation
Chandrika May 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती पर नाहन में सवर्ण महासम्मेलन…एक लाख लोगों को एकत्रित करने का लक्ष्य
Next Article मझोट में तीन लाख से होगा महिला मंडल भवन का निर्माण, विधायक ने की राशि देने की घोषणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई: पिकअप से 207 पेटी अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में विवाद! भाजपा नेताओं ने डीसी शिमला के सामने की नारेबाज़ी किया घेराव

Ago

कुटलैहड़ में भाजपा की जीत का दावा, धर्मेंद्र राणा बोले- संगठन पूरी मजबूती से मैदान में

Ago

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?