By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी जिला को पहला खिलाड़ी जिसका अंडर-16 इंडिया फुटबाल कैंप में हुआ चयन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी जिला को पहला खिलाड़ी जिसका अंडर-16 इंडिया फुटबाल कैंप में हुआ चयन
himachalSports

मंडी जिला को पहला खिलाड़ी जिसका अंडर-16 इंडिया फुटबाल कैंप में हुआ चयन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/08/06 at 9:05 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – अंडर-16 इंडिया फुटबाल कैंप से भाग लेकर लौटे सुंदरनगर निवासी आर्यन ठाकुर का राईजिंग स्टार फुटबाल अकादमी मंडी में भव्य स्वागत किया गया। आर्यन ठाकुर को अकादमी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। बता दें कि आर्यन ठाकुर मंडी जिला का इकलौता खिलाड़ी है जिसका चयन अंडर-16 इंडिया फुटबाल कैंप के लिए हुआ है। अगर आर्यन का चयन हो जाता है तो वो इंडिया की अंडर-16 टीम के लिए खेलने वाला प्रदेश का पहला खिलाड़ी होगा। यह कैंप 25 से 30 जुलाई तक श्रीनगर में आयोजित किया गया था।

अंडर-16 इंडिया फुटबाल कैंप से लौटे आर्यन को अकादमी ने किया सम्मानित

आर्यन ने बताया कि कैंप के दौरान उसे काफी कुछ सीखने को मिला और उसने अपना बेस्ट देने का प्रयास किया है। आर्यन के पिता राजेश ठाकुर ने बताया कि उनके बेटे में फुटबाल को लेकर एक अलग की क्रेज है। मात्र 4 वर्ष की उम्र से आर्यन फुटबाल की तरफ आकर्षित हुआ और तब से लेकर आज दिन तक फुटबाल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। राईजिंग स्टार फुटबाल अकादमी मंडी के कोच हरीश ने बताया कि आर्यन उनकी अकादमी में कोचिंग लेने के लिए सुंदरनगर से मंडी आता है। जिस दिन भी छुट्टी होती है उस दिन आर्यन यहां जरूर आता है। हालांकि सुंदरनगर और इसके आसपास के क्षेत्रों से और बच्चे भी आते हैं लेकिन आर्यन ने कभी भी छुट्टी वाले दिन आना मिस नहीं किया। यह आर्यन की फुटबाल के प्रति लग्न है जो उसे इस क्षेत्र में दिनों दिन आगे ले जा रही है। हिमाचल फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा, महासचिव दीपक शर्मा, सुंदरनगर फुटबाल अकादमी के प्रशिक्षक रोशन खान और सुभाष शर्मा ने आर्यन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

TAGGED: Mandi Under-16 India Football Camp
Chandrika August 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एम्स में आउटसोर्स पदों के परिणाम को लेकर युवाओं को इंतजार , खुद को ठगा महसूस कर रहे यूवा
Next Article शक्तिपीठ श्री नैना देवी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़..जयकारों से गुंजा दरबार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

April 19, 2026

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

सरकाघाट में नि:शुल्क कृत्रिम टांग वितरण शिविर, 15 दिव्यांगों को मिला नया सहारा

Ago

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?