मंडी/परी शर्मा: अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मंडी जिला के पंडित परिवार ने सियासी चाल बदल दी है। अब पिता और पुत्र दोनों ही भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगें। जी हां हम बात कर रहे है मंडी सदर से विधायक अनिल शर्मा और उनके बेटे आश्रय शर्मा की। मंडी के सुखराम परिवार को लेकर स्थिति साफ हो गई है। सदर विधायक अनिल शर्मा अब भाजपा में ही रहकर भाजपा पार्टी के लिए कार्य करेगे।
मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और अनिल शर्मा ने स्थिति को साफ कर दिया है। अब किंतु परंतु की कोई गुंजाईश नही है अनिल शर्मा का पूरा परिवार भाजपा के साथ है। वही अनिल शर्मा ने कहा कि परिवार के अंदर मन मोटाव हो जाता है और बैठकर उस मन मोटाव को दूर किया जा सकता है। अब फैसला लिया गया है कि सब इक्टठा एक परिवार एक तरफ चलकर भाजपा को ताकत देगा। अनिल ने कहा कि उन्होने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए उचित समझा कि जो रास्ता हमारे परिवार ने अलग अलग चुनकर रखा था , उसे एक साथ लेकर चले। मेरे पिता जी ने जो फैसला लिया था उसके बाद मैं अलग हो गया लेकिन अब पिता जी रहे नही और मिलकर ये फैसला लिया गया है कि जो रास्ता मैने चुना है उस रास्ते पर आश्रय भी चलेगा।
सीएम ने कहा अब सब मिलकर करेगें काम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हम राजनीतिक क्षेत्र में जब चलते है तो कई बार अलग भी हो जाते है और रास्ते मिल भी जाते है। अब अनिल शर्मा ने स्वतंत्र होकर निर्णय लिया और अब सब मिलकर के काम करेगें।
