बद्दी/जगत सिंह: सेंट बीर स्कूल बागवानिया की छात्रा ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक झटका है। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सोलन की सभी स्कूलों ने हिस्सा लिया।वहीं स्टेट योगा चेम्पियनशिप में सेंट बीर की छात्रा नैंसी ने रजक पदक हासिल किया। कशिश ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली है।
27 सितंबर को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सरकाघाट में आयोजित होगी। स्कूल के प्रधानाचार्य कुलबीर सिंह राणा ने बताया के कशिश ने जिला कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्हें पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है के कशिश राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी गोल्ड मैडल हासिल करेगी।
कुलबीर सिंह राणा ने बताया के योगा चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल करने वाली नैंसी फिरोजपुर पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय योग चेम्पियनशिप में हिस्सा लेगी। उन्होंने दोनों पदक विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके जीत की कामना की। उन्होंने कहा कि सैंट बीर स्कूल को अपने स्कूल की दोनों बेटियों पर गर्व है और दोनों बेटियां आगामी प्रतियोगिता में उम्मदा प्रदर्शन करेंगी।
