मंडी : परी शर्मा – मंडी के अराध्या देव कमरूनाग अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव 2023 का आगाज करने के लिए अपने देवलुओं संग छोटी काशी की ओर रवाना हो गए है। बड़ा देव कमरू नाग अपने देवलुओं संग वीरवार को दोपहर 12ः30 बजे अपने निवास स्थान कांढि से चले। 17 फरवरी को कमरूनाग मंडी पहुंचेगें। जिसके बाद वे सात दिनों तक मंडी के टारना माता के मंदिर में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देगें।
जयूनी घाटी में देवता का जगह जगह किया गया भव्य स्वागत
जयूनी घाटी में देवता का जगह जगह लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। देवता का रात्रि ठहराव वीरवार को चैलचैक में होगा। जिसके बाद देवता बग्गी, बल्ह के नेरचैक, नागचला, बगला, रानीबाईं, पुलघराट होते हुए मंडी पहुंचेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं के घरों में देवता का ठहराव किया जाता है। पैदल यात्रा करने के बाद 17 फरवरी को 3 बजे बड़ा देव कमरूनाग छोटी काशी मंडी पहुंचेंगे जिसके बाद राज देवता माधव राय और राज परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद टाराना मंदिर के लिए रवाना होगें जंहा अगले सात दिनों तक में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देगें। देवता के गुर गुरूदेव ने बताया कि देवता शिविरात्री महोत्सव के लिए आज अपने निवास स्थान से निकल गए है और पुलिस व जिला प्रशासन की सुरक्षा के बीच वे मंडी पहुंचेगे। उन्होंनें कमरूनाग व जिला के सभी देवी देवताओं से प्रार्थना की है कि शिवरात्रि महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और खुशी के साथ संपन्न हो।
बता दे कि मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव 2023 धूमधाम के साथ मनाया जाएगा । जिसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां भी कर दी है। प्रशासन द्वारा पंजीकृत देवी देवताओं को भी निमंत्रण दे दिया गया है। जिसके बाद देवी देवता अपने निवास स्थान से मंडी के लिए कूच कर रहे है। सभी देवी देवताओं के आने से छोटी काशी जल्द ही भक्तिमय होने वाली है और सात दिनों तक मंडी का नजारा भी अदभूत रहेगा।
