मंडी : परी शर्मा- युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नसीहत दी है कि खुद 75000 हजार करोड़ के कर्ज छोड़ने वाले, कर्ज लेकर ऐश करने वाले हमे सीख ना दे। राजेंद्र ठाकुर ने बजट 2023 पर कटाक्ष कसते हुए कहा कि ना केंद्र ने जयराम ठाकुर का हवाई जहाज उड़ाया ना ही अनुराग ठाकुर की रेल चलाई।
राजेंद्र ठाकुर ने बजट 2023 पर भी किया कटाक्ष
राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि दुष्प्रचार और भाजपा सरकार इनका आपस में गहरा नाता है। जयराम ठाकुर जिस प्रकार का प्रचार मौजूदा की कांग्रेस सरकार के खिलाफ कर रहे है उन्हे याद रखना चाहिए की 75000 हजार करोड़ के कर्ज छोड़ वे गए है और 11 हजार करोड़ के दायित्व की बात कही है। जिस डबल इंजन के नाम पर वो जनता को ठग रह थे उसी डबल इंजन का आहवान करते वो मोदी को अपने रिशते नाते याद करवातें हैं और बजट मुहैया करवाने की बात कहते है। राजेंद्र यही नही रूके उन्होने कहा कि केंद्र सरकार के अंतिम बजट में जयराम ठाकुर का ड्रीम प्रोजेक्ट ठंडे बसते में पड़ गया। अनुराग ठाकुर की रेल को भी इस बजट में कुछ नही मिला। हिमाचल और हिमाचलीयत के रखवाले 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में इन्हे वैसा ही जवाब देगें जैसा जवाब विधानसभा चुनाव में दिया गया है।
