By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अभी भी खतरे के निशान से कहीं उपर तक लबालब भरी है मंडी की कुंतभयो झील
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अभी भी खतरे के निशान से कहीं उपर तक लबालब भरी है मंडी की कुंतभयो झील
himachalNews

अभी भी खतरे के निशान से कहीं उपर तक लबालब भरी है मंडी की कुंतभयो झील

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/07 at 3:34 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी जिला में रिवालसर की पहाड़ियों पर माता नैणा देवी के आंचल में स्थित प्राचीन कुंतभयो झील अभी भी खतरे के निशान से कहीं उपर तक पानी से लबालब भरी हुई है। झील के इस विकराल रूप को देखकर सरकीधार और आसपास के इलाकों के लोग सहमे हुए हैं।

लोगों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी भी इस झील का इतना विकराल रूप नहीं देखा। बीती 12, 13 और 14 अगस्त को हुई भारी बारिश से झील का जलस्तर इतना अधिक बढ़ गया कि झील के आसपास सदियों से रह रहे लोगों के घर तक पानी में डूब गए। अभी भी यह जलस्तर कुछ घरों के धरातल को छू रहा है। जिस दिन झील में जलप्रलय हुआ तो उस दिन हनुमान भगवान की मूर्ति और माता का मंदिर पूरी तरह से जलमग्न हो गए थे। स्थानीय निवासी प्रेम शर्मा, रत्न चंद, ठाकर दास और धर्मा देवी ने बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी झील का ऐसा विकराल रूप नहीं देखा। दशकों पहले एक बार झील में जलभराव जरूर हुआ था लेकिन वो भी इतना नहीं था। लोगों के घर पूरी तरह से सुरक्षित बच गए थे। लेकिन इस बार तो झील ने जलप्रलय मचा दी। इस बार की बारिश से आसपास के क्षेत्रों में काफी ज्यादा नुकसान हुआ और कुछ घर टूट गए और कुछ घरों में दरारें आ गई हैं। सडकें और स्कूल भी टूट गए हैं। यदि झील का पानी दो या ढाई फीट उपर चढ़ जाता तो झील टूट कर महाजलप्रलय ला सकती थी। झील के विकराल रूप को देखकर ग्रामीण अभी भी खौफजदा हैं।

अर्जुन ने तीर मारकर निकाला है पानी

कुंतभयो झील का इतिहास पांडव काल से जुड़ा हुआ बताया जाता है। कहा जाता है कि बनवास के दौरान जब पांडव इन पहाड़ियों पर आए तो माता कुंती को प्यास लगी और अर्जुन ने इसी स्थान पर तीर मारकर पानी निकालकर अपनी माता की प्यास बुझाई थी। इसी कारण इस झील का नाम कुंतभयो झील पड़ा। इस झील में पानी कहां से आता है और कहां जाता है इसका आज दिन तक किसी को कोई पता नहीं। यह एक गूढ़ रहस्य है। चाहे कितनी ही प्रचंड गर्मी क्यों न पड़ जाए, इस झील का पानी कभी नहीं सूखता। जल शक्ति विभाग ने इस झील के पानी से कई स्कीमें चला रखी हैं।

TAGGED: Mandi Kuntbhayo lake
Chandrika September 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 8 माह की गर्भवती राहत शिविर में काट रही है दिन… अगले महीने है डिलिवरी
Next Article बाढ़ के चलते ब्यास नदी में आए है पत्थर और मलबा रिवर राफ्टिंग के लिए अभी नदी नहीं है सुरक्षित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?