By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांगड़ा वैली कार्निवल का हुआ धमाकेदार आगाज, कृषि मंत्री ने पहली सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ, मिलेट्स फूड फेस्टिवल की भी की हुई शुरूआत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > festival > कांगड़ा वैली कार्निवल का हुआ धमाकेदार आगाज, कृषि मंत्री ने पहली सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ, मिलेट्स फूड फेस्टिवल की भी की हुई शुरूआत
festivalhimachal

कांगड़ा वैली कार्निवल का हुआ धमाकेदार आगाज, कृषि मंत्री ने पहली सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ, मिलेट्स फूड फेस्टिवल की भी की हुई शुरूआत

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/06/17 at 3:32 PM
Share
राहुल चावला, धर्मशाला: बहुप्रतीक्षित कांगड़ा वैली कार्निवल का धर्मशाला में शुक्रवार को धमाकेदार आगाज हुआ हो चुका हैं।  कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने धर्मशाला के पुलिस मैदान में कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया साथ ही उन्होंने मिलेट्स फूड फेस्टिवल और क्राफ्ट बाजार की भी शुरुआत की। उन्होंने कार्निवल में सजाई विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों का शुभारंभ भी किया। कृषि मंत्री की धर्मपत्नी कृष्णा चौधरी भी इस मौक़े उनके साथ रही ओर कार्यक्रम में पद्मश्री नेक राम शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कांगड़ी-पहाड़ी तरानों पर झूमे लोग
पर बादल भी खूब बरसे पर बसरते मेघों ने कार्निवल के आंनद में डूबने को आतुर लोगों के उत्साह को मानों दोगुना कर दिया। हिमाचली लोक संस्कृति को समर्पित पहली सांस्कृतिक संध्या में लोग कांगड़ी-पहाड़ी तरानों पर खूब झूमे। हिमाचल के नामी गायकों करनैल राणा, दीक्षा तूर, सुनील राणा और कुमार साहिल की मखमली आवाज के जादू ने कार्निवाल में मौजूद सभी दर्शकों को सम्मोहित कर दिया।
बहुप्रतीक्षित कांगड़ा वैली कार्निवल का धर्मशाला में शुक्रवार को धमाकेदार आगाज हुआ हो चुका हैं।  कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने धर्मशाला के पुलिस मैदान में कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया साथ ही उन्होंने मिलेट्स फूड फेस्टिवल और क्राफ्ट बाजार की भी शुरुआत की। उन्होंने कार्निवल में सजाई विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों का शुभारंभ भी किया। कृषि मंत्री की धर्मपत्नी कृष्णा चौधरी भी इस मौक़े उनके साथ रही ओर कार्यक्रम में पद्मश्री नेक राम शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्निवल में सजे मिलेट्स फूड फेस्टिवल में श्री अन्न (मोटा अनाज) के विभिन्न स्वास्थ्यपूर्ण और स्वादिष्ट पकवानों का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। एक ओर जहां लोगों को एक अद्वितीय खाद्य अनुभव मिला और वे मिलेट्स से बने विभिन्न पकवानों का स्वाद ले सके, दूसरे, इस फेस्टिवल के माध्यम से प्रदेश के उत्पादकों को अपने मिलेट्स उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का बढ़िया मौका मिला। लोगों ने रागी, बाजरा, ज्वार, कुट्टु, कंगनी, कोदो जैसे मोटे अनाज के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पकवानों का आनंद लिया। वहीं, पुलिस मैदान में गांवों की पुरातन जीवन शैली और परंपरागत पकवानों से जुड़ी पुराने समय की यादों को ताजा करने के लिए प्रतीकात्मक रूप से बनाया कच्ची मिट्टी का घरौंदा (मड हाउस) लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
बता दें, यह वर्ष अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा हैं। इसके दृष्टिगत कांगड़ा वैली कार्निवल में 16 से 19 जून तक मिलेट्स फेस्टिवल के आयोजन का निर्णय लिया गया हैं। यह प्रयास लोगों को मोटे अनाज और उसके महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें श्री अन्न’ (मोटा अनाज) के पोषण गुणों, उत्पादन और सेवन को लेकर शिक्षित करने को समर्पित हैं।
इस अवसर पर पारंपरिक और प्राकृतिक खेती के लिए पद्मश्री से अलंकृत हिमाचल के नेक राम शर्मा ने श्री अन्न को प्रोत्साहन देने के लिए लगाए गए मिलेट्स फ़ूड फ़ेस्टीवल की सराहना की। इससे पहले जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने प्रो. चंद्र कुमार को सम्मानित किया। इसके साथ ही कांगड़ा वैली कार्निवल आयोजन समिति की ओर से स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त कांगड़ा अब्बू शाइनामौल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, एसडीएम धर्मेश रमोत्रा सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थनीय लोग ओर धर्मशाला घूमने आए पर्यटक मौजूद रहे।
TAGGED: Agriculture Minister, cultural evening, Food Festival, Kangra, Kangra Valley Carnival, started
admin June 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंबा के जिस मनोहर हत्या+कांड की देश भर में हो रही चर्चा,उसी से बेखबर हैं हिमाचल के कृषि मंत्री चंद्र कुमार
Next Article चंबा के सलूणी में हुए मनोहर हत्या+कांड पर जिला मंडी भाजपा ने किया जोरदार प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?