संजु चौधरी, शिमला(TSN) : हिमाचल प्रदेश सरकार बेटियों की शादी की उम्र को 18 से 21 करने पर विचार कर रही हैं। यह बात मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार बेटियों की शादी की उम्र को बढ़ाने पर विचार कर रही है जिसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जो सबके सुझावों को लेकर रिर्पोट तैयार करेगी। बेटियों की शादी की उम्र बढ़ने से उन्हें पढ़ाई का भी पूरा मौका मिलेगा।
वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार व्यवस्था परिवर्तन में विश्वास रखती है और सरकार ने आपदा प्रबंधन में बेहतरीन काम किया है जिसके लिए नीति आयोग और दुसरी संस्थाएं सरकार की तारीफ़ कर रहे हैं। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड ने भी सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस से सीएम को सम्मानित किया हैं। भाजपा को सरकार की प्रशंसा रास नहीं आ रही है और बेबुनियाद आरोप सरकार पर लगा रही हैं।
