By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 4 करोड़ से बने 65 फीट उंचे भंडार में विराजी माता बगलामुखी…65 देवी देवताओं के कारदार दलबल सहित हुए शामिल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 4 करोड़ से बने 65 फीट उंचे भंडार में विराजी माता बगलामुखी…65 देवी देवताओं के कारदार दलबल सहित हुए शामिल
himachalReligion

4 करोड़ से बने 65 फीट उंचे भंडार में विराजी माता बगलामुखी…65 देवी देवताओं के कारदार दलबल सहित हुए शामिल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/14 at 10:12 AM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-पंडोह के साथ लगते बाखली (बजाह) गांव स्थित माता बगलामुखी 4 करोड़ से बने नए भंडार में विराजमान हो गई हैं।भंडार की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह तीन दिनों तक जारी रहा।10 से 12 मई तक मंदिर में इस दौरान रोजाना भव्य कार्यक्रम हुए। माता बगलामुखी मंदिर कमेटी के प्रधान दोमादर दास ने बताया कि 10 मई को माता का रथ शाम के समय शुभ मुहूर्त में भंडार में रखा गया। इस समारोह में 65 देवी देवताओं के कारदार दलबल सहित इस समारोह में शामिल हुए। इस आयोजन को सफल बनाने में माता बगलामुखी के गुर मेघ सिंह,कठयाल इंद्र सिंह,धामी देवी राम,कटवाल गिरधारी लाल,वजीर शोभा राम और सचिव मेघ सिंह सहित अन्यों ने अपनी अहम योगदान दिया।

7 वर्षों में तैयार हुआ 65 फीट उंचा भवन

माता बगलामुखी के नए भंडार के निर्माण में जहां 4 करोड़ की राशि खर्च हुई वहीं इस भवन के निर्माण में पूरे 7 वर्षों का समय लगा।भंडार का निर्माण कार्य वर्ष 2017 में शुरू हुआ था और यह 2024 में जाकर पूरा हुआ। इस भंडार को लकड़ी से पहाडी शैली में बेहतरीन नक्काशी करके बनाया गया है। भंडार का डिजाईन डयोड निवासी ढाले राम ने किया है जबकि उनके साथ थाची और अन्य स्थानों के अन्य कारीगर भी मौजूद थे।भंडार की उंचाई 65 फीट जबकि इसकी लंबाई और चौडाई 30-30 फीट है।मंदिर के निर्माण पर जो भी खर्च आया है उसे माता के भक्तों ने दान स्वरूप दिया है। माता की हार में 200 से ज्यादा घर हैं और अधिकतर राशि इन्हीं लोगों द्वारा दान में दी गई है।

तीन दिन में 35 हजार ने ग्रहण किया भंडारा,100 चरोटियों में बना खाना

तीन दिन तक चले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में माता का भंडारा लगातार चलता रहा। जो भी यहां आया वो प्रसाद ग्रहण करके ही गया।तीन दिनों तक लगभग 35 हजार ने भंडारा खाया और इस भंडारे को बनाने के लिए 100 चरोटियों यानी बटलूहियों का इस्तेमाल हुआ।40 क्वींटल चावल इस दौरान बनाए गए।

भंडार में रथ तो मंदिर में रहती है मूर्ति

बता दें कि माता के नए भंडार का निर्माण हुआ है मंदिर का नहीं।मंदिर जहां पर है जिस अवस्था में है वो वहीं पर ही है। भंडार बाखली (बजाह) गांव में है।भंडार वो स्थान होता है जहां पर देवी या देवता के रथ को रखा जाता है। जबकि मंदिर में प्रकट हुई या निर्मित की गई मूर्तियों को रखा जाता है।

TAGGED: Mandi Pandoh Bakhali Bajah Baglamukhi temple
Chandrika May 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जयराम बोले भव्य होगी भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की नामंकन रैली
Next Article AICC के प्रशासन प्रभारी गुरदीप सिंह सप्पल बोले.. डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?